फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन संस्कृति व परंपरा को तबाह करने वाली ताकतों से सतर्क रहें : सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों को देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न करने वालों से सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश के खिलाफ होने वाली साजिशों को समझना होगा। कुछ ताकतें भारत की प्रगति यात्रा, सनातन संस्कृति एवं परंपरा को तबाह करना चाहती हैं। इसी समाज के कुछ लोग ही दुनिया की उन ताकतों के प्रवक्ता बने हुए हैं।
विज्ञापन


सीएम योगी बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में विगत 23 जुलाई से चल रही श्रीराम कथा के विश्राम सत्र और गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने ही समाज में कालनेमि का रूप धारण कर बैठे देश विरोधी षड्यंत्रकारियों से हम अनभिज्ञ बने रहेंगे तो अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसी स्थिति होगी।
कहा कि विगत 12 वर्षों से तीव्र प्रगति कर रहा भारत अगले दो तीन सालों में दुनिया के तीन शीर्ष देशों में सम्मिलित हो जाएगा। अपनी प्रगति यात्रा में भारत ने जिन्हें पछाड़ा, उन्हें अच्छा न लगना स्वाभाविक है। कई ताकतों को भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती। ऐसी ताकतों ने देश में अस्थिरता, अशांति और अव्यवस्था फैलाने की योजना बनानी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन स्मार्टफोन का न करें इस्तेमाल
मुख्यमंत्री ने स्मार्टफोन के अत्यधिक प्रयोग को बच्चों के लिए नुकसानदेह बताते हुए सभी अभिभावकों को आगाह किया। आवश्यकता से अधिक स्मार्टफोन के प्रयोग से बचने के लिए, शुरुआत खुद अभिभावकों से करने की अपील की। कहा कि धीरे-धीरे समय कम करते हुए मौन व्रत की तरह सप्ताह में एक पूरे दिन स्मार्टफोन का प्रयोग न करने का प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें