फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन साल की बच्ची से दस साल के चचेरे मामा ने की दरिंदगी, मासूम के चीखने पर पहुंची मां तो देखकर उड़ गए होश

Sat, 23 Sep 2023 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां तीन साल की बच्ची से दस साल के चचेरे मामा ने दुष्कर्म किया। परिवार ने पहले मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन पहले गांव में पंचायत हुई फिर दो दिन बाद शुक्रवार को थाने में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के जगतबेला क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र महज 10 साल है और रिश्ते में बच्ची का चचेरा मामा लगता है। आरोप है कि बुधवार को बच्ची से दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन


पहले तो गांव में दो दिन तक पंचायत चली। फिर शुक्रवार को पीड़िता की मां ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को थाने लाई तो वह रोने लगा। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित के पिता की मौत हो चुकी है। इस वजह से उसकी मां मायके में रहती है। आरोप है कि चचेरे भाई के 10 साल के बेटे ने बुधवार की रात में बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर गई तो वह बच्ची के साथ हैवानियत कर रहा था। लेकिन, इसके बाद मामला घरवालों के संज्ञान में आया तो दबाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


गांव में पंचायत के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन शुक्रवार की शाम बच्ची की मां ने डायल 112 पर दुष्कर्म की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, उसमें कुछ पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने आरोपी की उम्र को 12 साल बताया है। पुलिस उम्र का भी सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी बच्चा है। मेडिकल कराया गया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें