नवरात्र में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 05023/05024 नकहा जंगल-सुभागपुर-नकहा जंगल अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नकहा जंगल से 22 से 30 मार्च तक तथा सुभागपुर से 23 से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी।
ट्रेन नकहा जंगल से रात 11:00 बजे प्रस्थान कर मानीराम, कौड़िया जंगल, पीपीगंज, रावतगंज, महावनखोर हाल्ट, रामचैरा हाल्ट, कैंपियरगंज से दूसरे दिन लोहरपुरवा, आनंदनगर, लेहड़ा, बृजमनगंज, उस्का बाजार, सिद्धार्थनगर, अहिरौली, चिल्हिया, शोहतरगढ़, महथा बाजार, परसा, महादेवा बुजुर्ग, बढ़नी, त्रिलोकपुर, पचपेड़वा, गैंसड़ी, लैबुड़वा हाल्ट, तुलसीपुर, लक्ष्मनपुर हाल्ट, कौवापुर, गैजहवा, झारखंडी, बलरामपुर, भवानीपुर कलां, इटियाथोक से छूटकर सुभागपुर सुबह 5:00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में सुभागपुर-नकहा जंगल मेला स्पेशल दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान कर नकहा जंगल शाम 7:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 02 तथा साधारण श्रेणी के 10 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।