फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में दंपती और बेटा समेत मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जिले में हुए 169 एक्टिव मरीज

Wed, 22 Jul 2020 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में दंपती और बेटा समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 576 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि आठ संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया गांव के निवासी दंपती और उनका पांच साल का बेटा पॉजिटिव मिला है। कोतवाली क्षेत्र के बघौली बाप- बेटे पॉजिटिव मिले है।

कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया के रहने वाले दंपती पॉजिटिव मिले है। शहर के बंजरिया के 65 वर्षीय वृद्घ पॉजिटिव मिले है। पटखौली का 16 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। महुली क्षेत्र के बेलराई निवासी 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 576 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि आठ संक्रमित की मौत हो चुकी है। 169 लोग एक्टिव हैं। जबकि 407 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। बुधवार को 502 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें