फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में 17 लोगों ने जीता कोरोना से जंग, 10 मिले पॉजिटिव

Mon, 13 Jul 2020 08:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 10 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 17 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। जिससे उन्हें कोविड अस्पताल पुरैना से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 17 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं, जिसमें एक मिठौरा, एक पुलिस लाइन, एक निचलौल, एक घुघुली, एक पनियरा, एक परतावल, एक सिसवा, दो धानी, तीन सदर, दो लक्ष्मीपुर तथा तीन फरेंदा के निवासी हैं।

वही सोमवार की शाम को आई रिपोर्ट में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें से एक पुलिस लाइन, एक भटहट, दो सदर तथा दो लक्ष्मीपुर सिसवा के निवासी हैं। सुबह को मिली रिपोर्ट में चार पॉजिटिव मिले। जिसमें दो लोग बेलवा सिसवा, एक निचलौल तथा एक पुलिस लाइन का निवासी है।
विज्ञापन


सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 288 हो गए हैं। जबकि कोरोना सक्रिय मामले 108 हो गया है। वहीं स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें