बीआरडी मेडिकल कॉलेज में टेली मानस सेंटर (टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेशनल्टी एक्शनेबल प्लान थ्रो स्टेट्स) की सोमवार से शुरुआत हो गई है। मरीज सेंटर में 24 घंटे मौजूद रहने वाले काउंसलर से परामर्श ले सकेंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पूर्वांचल में मानसिक बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में टेली मानस सेंटर खोला गया है। काउंसलर डॉक्टरों की मदद लेकर मरीजों की सहायता करेंगे। साथ ही दवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
मानस सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग को मिली है। सेंटर के लिए सीएमओ कार्यालय से 11 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आमिल हयात खान इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इस टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
डॉ. आमिल ने बताया कि मरीज इस 18008914416 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस पर 24 घंटे सुविधा मिलेगी।