फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज व राष्ट्र को सशक्त बना रहे हैं विद्या मंदिर जैसे विद्यालय : शिव प्रताप

Tue, 14 Jul 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते ​शिव प्रताप शुक्ल
विज्ञापन
गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि विद्या मंदिर जैसे विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण का कार्य कर समाज व राष्ट्र को सशक्त बना रहे हैं। वह सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर, आर्यनगर के 62वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं किसान पीजी कॉलेज, सेवरही के पूर्व प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति का आधार ईमानदारी होती है। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और पूरा विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन आचार्या वंदना गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष रामदेव तुलस्यान, हरेकृष्ण सिंह, डॉ. महेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें