फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: नहाने गया किशोर नदी में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 13 Nov 2021 05:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

थानाध्यक्ष ने आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को गोताखोरों एवं नाव व जाल से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव के पास शनिवार को सरयू नदी तट पर स्थित शमसान घाट के करीब नहाने गया 17 वर्षीय किशोर श्रीकांत दुबे पुत्र गिरिजा प्रसाद दुबे अचानक नदी के बहाव में डूब कर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


विक्रमजोत थाना क्षेत्र के शम्भूपुर निवासी श्रीकांत दुबे अपने परिवार के साथ स्नान करने सरयू नदी में गये थे। अचानक नदी के बहाव में चचेरी बहन 20 वर्षीय सिंपी पुत्री रमेश व श्रीकांत डूबने लगे। दोनों ने बचाने की गुहार लगाई तो किनारे खड़े साथियों व परिजनों ने तैरकर सिंपी को तो बचा लिया पर श्रीकांत नदी के धारा में डूबकर लापता हो गये।

हैरान परेशान परिजन व साथियों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याममोहन त्रिपाठी ने गोताखोरों की मदद से लापता किशोर की खोज शुरू कराई। किशोर के डूबने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण भी घाट पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष ने आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को गोताखोरों एवं नाव व जाल से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें