गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के बहोरवा गांव में चार दिनों से लापता लक्ष्य (7) की हत्या कर दी गई। मासूम का शव बुधवार को घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर झाड़ी में मिला। लक्ष्य के दोनों हाथों को पीछे करके लाल कपड़े से बांधा गया था और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।
लक्ष्य तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन दुलारी (11) और सोनम (9) हैं। लक्ष्य के लापता होने के बाद से ही घर में सभी दुखी थे। शव मिलने के बाद घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
एसएसपी ने कहा कि डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि बच्चे का शव घर से कुछ दूर पोखरे के पास झाड़ियों में मिला है। परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। घटना के पर्दाफाश के लिए एसपी साउथ के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।