फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: माता-पिता के झगड़े से आहत किशोर ने की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव

Mon, 20 Sep 2021 09:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

डुमरी गांव का मामला, मां नाराज होकर मायके चली गई थी। पिता उसे लाने गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में माता-पिता के बीच झगड़े से आहत सत्यम कसौधन (16) ने खुदकुशी कर ली। घर में कपड़े का फंदा बनाकर वह लटक गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरिनाथ कसौधन का बेटा सत्यम कक्षा ग्यारहवीं में किसान इंटर कॉलेज गगहा का छात्र था। मृतक दो भाई तीन बहन हैं, मृतक का बड़ा भाई दिव्यांग है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह माता-पिता में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद मां अपने मायके चली गईं थीं। जिन्हें लेने के लिए हरिनाथ ससुराल गए थे। भाई को ढूंढती हुई छोटी बहन ने कमरे में लगे दरवाजे के दरार से देखा तो वह फंदे से लटक रहे थे। बहन के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोला और सत्यम को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें