फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेलघाट में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, धर्म विशेष के दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से उठाकर ले गया था आरोपी युवक, दोस्त कर रहा था रखवाली
विज्ञापन

किशोरी के पिता की दो साल पहले मौत, मां धुलाई सेंटर में करती हैं काम
संवाद न्यूज एजेंसी
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। बेलघाट थाना क्षेत्र में बुधवार रात 15 वर्षीय किशोरी का उसके घर से अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। किशोरी की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही किशोरी को सुरक्षित खोजकर धर्म विशेष के आरोपी और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को किशोरी मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। हालांकि पुलिस ने अभी तक किशोरी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया है।
एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि दोनों आरोपी और पीड़िता अलग-अलग धर्म विशेष के हैं। किशोरी के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ रहती है। घर का खर्च चलाने के लिए किशोरी की मां धुलाई सेंटर में वाहनों की सफाई का काम करती है। मां ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे उनकी नाबालिग बेटी को गांव का निवासी युवक अपने दोस्त के साथ अपहरण कर ले गया। घर पर बेटी नहीं मिलने पर मां उसे खोजते हुए गांव में निकली।
विज्ञापन

कुछ दूर आगे जाकर उसने रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर किशोरी की मां ने देखा कि युवक उसकी बेटी के साथ सुनसान जगह पर जबरदस्ती कर रहा था, जबकि उसका साथी थोड़ी दूर पर खड़ा होकर रखवाली कर रहा था। मां के शोर मचाने पर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद किशोरी की मां ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित खोज लिया। भागे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


वर्जन

किशोरी ने पूछताछ में पहले छेड़खानी का मामला बताया, जबकि बाद में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-दिनेश पुरी, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें