दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (गुआक्टा) ने कुलपति प्रो. राजेश कुमार सिंह के विरोध में शनिवार को कुलाधिपति को पत्र लिखा है। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव डॉ राजेश चंद्र मिश्र ने भी कुलपति के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है।
गुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. केडी तिवारी और महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कुलाधिपति को लिखे पत्र में कुलपति के कार्यों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कुलपति महाविद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों को शोध करने में बाधक बन रहे हैं। वह छह माह के अवकाश के स्थान पर तीन वर्ष का अवकाश प्रार्थना पत्र मांग रहे हैं।
वह कार्यपरिषद और विद्या परिषद के अलावा परीक्षा समिति में महाविद्यालय कोटा से शिक्षकों को नामित नहीं कर रहे हैं।