फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: चाय दुकानदार ने फैलाई गंदगी, देना पड़ा सात हजार रुपये जुर्माना

Wed, 20 Oct 2021 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह के राप्तीनगर डिपो के पास निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर यह कार्रवाई हुई। इस दोरान भविष्य में गंदगी ना करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के राप्तीनगर डिपो के पास चाय दुकानदार मनोज और लक्ष्मी देवी को सड़क पर गंदगी फैलाना महंगा पड़ गया। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने इनसे पांच हजार और दो हजार रुपये जुर्माना वसूल कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने राप्तीनगर इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान राप्तीनगर बस डिपो के पास काफी गंदगी बिखरी हुई मिली। स्थल की सफाई कराते हुए गंदगी करने वाले दुकानदार मनोज से 5000 तथा लक्ष्मी देवी से 2000 जुर्माना जमा कराया गया तथा भविष्य में गंदगी ना करने की चेतावनी दी गई।

निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, कर अधीक्षक बीएन लाल, कनिष्क प्रभारी स्वास्थ्य अखिलेश श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक सुनील सिंह, स्टेनो ब्रजेश तिवारी तथा सुपरवाइजर मकबूल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इतना है जुर्माना
  • कनिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में गंदगी फैलाने पर 100 से लेकर 25000 तक जुर्माने का प्रावधान है।
  • आवासीय भवन स्वामियों द्वारा खुले में कचरा डालने पर- 100 रुपये
  • दुकानदार द्वारा खुले में कचरा डालने पर - 250 रुपये
  • रेस्टोरेंट मालिकों द्वारा खुले में कचरा डालने पर- 500 रुपये
  • होटल मालिकों द्वारा खुले में कचरा डालने पर- 1000 रुपये
  • औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा खुले में कचरा डालने पर - 2000 रुपये
  • हलवाई, चाट, पकौड़ी, फल, आइसक्रीम, गन्ने का रस और सभी जूस, सब्जी ठेला व्यवसायियों पर - 1000 रुपये
विज्ञापन

वसुंधरानगर व राप्तीनगर में दूर कराया जलभराव

बारिश के बाद राप्तीनगर और वसुंधरानगर में हुए जलभराव को मंगलवार को खत्म कराया गया। जोनल अधिकारी जोन-2 नर्वदेश्वर पांडेय और उनकी टीम ने दिग्विजयनगर में भी जलनिकासी करा कर लोगों को राहत दिलाई। त्योहार पर विशेष सफाई अभियान के तहत महानगर की सभी मस्जिदों एवं कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई एवं विसंक्रमण का कार्य कराया गया।

28 से कचहरी क्लब में दिवाली मेला
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत दिनांक 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ कचहरी क्लब ग्राउंड में 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक दिवाली मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें