ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि तालाब में प्रवेश के लिए धर्मशाला बाजार चौराहा और विजय चौराहा, दोनों तरफ से द्वार बनाए जाएंगे। इन दोनों स्थानों पर दो व चार पहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। पार्किंग में एक साथ 100 चार पहिया व 500 दो पहिया वाहनों के पार्किंग का इंतजाम रहेगा। इसके अलावा दो अलग-अलग स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे।
वेडिंग जोन में आठ दुकानें रहेंगी। पार्क के लिए लगभग 800 मीटर जमीन आरक्षित की गई। इसके अलावा ताल परिसर के बीच-बीच में ग्रीनरी के साथ ही बैठने के लिए बेंच का भी इंतजाम रहेगा। ताल के किनारे 1.3 किलोमीटर का जॉगिंग ट्रैक होगा।
एक लाख की आबादी को जलभराव से राहत मिलेगी
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस तालाब से एक लाख से अधिक की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। ताल को सुंदर बनाने के लिए शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने भी जिला प्रशासन से संपर्क किया है। कुछ लोगों ने श्रमदान तो कुछ ने आर्थिक मदद का भी प्रस्ताव रखा है। प्रशासन ऐसे सभी दानदाताओं का नाम भी तालाब के एक हिस्से में लगवाएगा।