फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैंसर रोधी यौगिक विकसित कर रहीं स्वाति, पेटेंट की प्रक्रिया शुरू

Sun, 11 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज की शोधार्थी स्वाति श्रीवास्तव कैंसर रोधी यौगिकों के विकास पर शोध कर रही हैं। शोध में कुछ अणुओं के उत्साहजनक परिणाम मिलने के बाद संभावित उपयोगी यौगिकों के पेटेंट की प्रक्रिया शुरू की गई है। उनके शोध से संबंधित समीक्षा शोध-पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका करंट मेडिसिनल केमिस्ट्री में प्रकाशित हुआ है। यह पत्रिका विज्ञान उद्धरण सूचकांक की प्रथम चतुर्थांश श्रेणी में शामिल है। डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहा यह शोध भविष्य में कैंसर उपचार के नए औषधीय विकल्प विकसित करने की संभावनाओं पर केंद्रित है।
विज्ञापन

शोध के दौरान यौगिकों की शुद्धता और जैविक सक्रियता का मूल्यांकन चुनौतीपूर्ण रहा। स्वाति ने निरंतर प्रयास और वैज्ञानिक विश्लेषण से शोध को आगे बढ़ाया। उन्हें वर्ष 2025 में एम्स, गोरखपुर में आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध-पत्र प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें