फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप; सास व देवर गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2023 02:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गगहा पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजे पर शव नहीं था। पुलिस ने गांव के बाहर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीमा की एक तीन साल की पुत्री है। उसका पति ट्रक चालक है वह घर नही था। घर पर देवर व सास रहतीं थीं। रीमा के भाई गणेश तिवारी की तहरीर पर सास, ससुर व देवर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के पाजूपार में एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं। जबकि मायके वाले ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना घाट निवासी रीमा पांडेय (30) की शादी गगहा थाना क्षेत्र के पाजूपार निवासी आशुतोष पांडेय के साथ चार वर्ष पहले हुई थी। ससुराल वालों का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पारिवारिक विवाद के बाद रीमा अपने कमरे में चली गई।

 

विज्ञापन

काफी देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा खोलकर अंदर गए तो वह फंदे से लटकी हुई थी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए दाह संस्कार की तैयारी कर शव लेकर घर से निकल लिए थे, तभी मायके वाले गगहा थाने पर पहुंचे और रीमा को मारकर शव ले जाने की बात बताई।

गगहा पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजे पर शव नहीं था। पुलिस ने गांव के बाहर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीमा की एक तीन साल की पुत्री है। उसका पति ट्रक चालक है वह घर नही था। घर पर देवर व सास रहतीं थीं। रीमा के भाई गणेश तिवारी की तहरीर पर सास, ससुर व देवर पर केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने सास व देवर को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें