जेल में बंद माफिया राकेश यादव और उसके चार साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम से संस्तुति के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरोह में जंगल छत्रधारी निवासी दिनेश यादव, आकाश उर्फ मंटू कन्नौजिया, बेची यादव और धनेश यादव शामिल हैं। आरोप है कि यह सभी गिरोह बनाकर रुपये के लिए हत्या, लूट और अपहरण जैसे अपराध को करते हैं। वर्तमान में दो आरोपी बाहर हैं। पुलिस ने उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, माफिया राकेश यादव और उसके साथियों पर जमीन कब्जा कर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया था। जिले के टॉप टेन सूची में माफिया राकेश का नाम भी शामिल है। गिरोह का सरगना राकेश यादव है। थानेदार ने दी तहरीर में लिखा है कि माफिया राकेश यादव गिरोह के चार अन्य गुर्गों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ के लिए हत्या, लूट, अपहरण जैसे जघन्य अपराध करता है।
इसे भी पढ़ें: रेलवे में भ्रष्टाचार: रेलवे में अब चर्चा-ए-आम, बिना कमीशन यहां नहीं होता कोई काम