वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की तरफ से जीएसटी चुकता किए बिना बाहर से मंगवाए जाने वाले सामान को शहर में खपाने वाली दुकानों और बाजारों की सूची तैयार की जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि विभाग का मानना है कि सामान जब्त करने के बाद भी सामान खपाने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसपर रोक नहीं लग सकती है।
जांच में यदि इनका सामान पकड़ा जाता है तो दूसरे रास्ते से ये सामान मंगवा लेते हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए जीएसटी की टीम ऐसे व्यापारियों पर नजर रखेगी।
एक दिन पहले जीएसटी की तरफ से की गई कार्रवाई को लेकर टीमें अलग-अलग काम रहीं हैं। बिना जीएसटी चुकता किए सामान को शहर के किन-किन बाजारों में खपाने की तैयारी थी, इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि शहर के बिसाता मंडी, रेती और गोलघर बाजार की दुकानों पर सामान को खपाने की जानकारी मिली है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जलभराव: एक रात की बारिश से शहर के नाले चोक, सांसत में फंसे लोग; तस्वीरों में देखें झलक