फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंख से लगातार गिरते पानी का ऑपरेशन से होगा स्थायी इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स में बंद आंसू नली खोलने की सुविधा, पूर्वांचल के मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

गोरखपुर। आंख से लगातार पानी गिरने की समस्या से परेशान मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब इस समस्या का ऑपरेशन के जरिए स्थायी समाधान संभव होगा। एम्स में बंद आंसू नली को खोलने के लिए आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका त्रिपाठी ने बताया कि कई लोगों की आंखों से बिना किसी कारण लगातार पानी गिरता रहता है। इसका प्रमुख कारण आंसू की नली में रुकावट होना हो सकता है। सामान्य स्थिति में आंखों में बनने वाले आंसू नली के रास्ते नाक में पहुंचते हैं लेकिन नली बंद होने पर आंसू बाहर निकलने लगते हैं। लंबे समय तक समस्या रहने पर आंख के आसपास संक्रमण और सूजन की परेशानी भी हो सकती है। बताया कि जांच के बाद आंसू नली में रुकावट की स्थिति का पता लगाया जाता है। जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन के माध्यम से बंद नली का रास्ता दोबारा बनाया जाता है, जिससे आंसू सामान्य रूप से निकल सकें। इससे मरीज को लगातार पानी गिरने की समस्या से स्थायी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें