अंडर-17 में मेरठ ने लखनऊ नॉर्थ को 25 और अंडर-19 में लखनऊ नॉर्थ ने बरेली को 53 रनों से हराया
गोरखपुर। सेंट जूड्स स्कूल की ओर से बुधवार को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया। क्रिकेट में मेरठ और लखनऊ नॉर्थ की बेटियों ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में अंडर-17 वर्ग में मेरठ और लखनऊ नॉर्थ और अंडर-19 वर्ग में बरेली और लखनऊ नॉर्थ के बीच मुकाबला हुआ। अंडर-17 में मेरठ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ नॉर्थ को 25 रन से शिकस्त दी। वहीं, अंडर-19 वर्ग में लखनऊ नॉर्थ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बरेली को 53 रन से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को मजबूत किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डेविड जॉर्ज सिरिल और स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।