फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज अध्यक्ष, शुभम उपाध्यक्ष व राहुल बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज अध्यक्ष, शुभम उपाध्यक्ष और राहुल बने महामंत्री
विज्ञापन

गोरखपुर। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ में बृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव में सूरज गुप्ता अध्यक्ष चुने गए। वहीं शुभम कुमार वर्मा उपाध्यक्ष और राहुल यादव को महामंत्री पद के लिए विजेता घोषित किया गया। तीन बूथों पर 74.81 फीसदी विद्यार्थियों ने मतदान किया। शांतिपूर्ण तरीके से हुए चुनाव में शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मतदान सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुल 2454 विद्यार्थियों में से 1836 ने मतदान किया। दोपहर बाद ढाई बजे प्रत्याशियों और कक्षा प्रतिनिधियों के सामने चुनाव अधिकारी के मार्गदर्शन में मतगणना कराई गई। शाम होते-होते परिणाम घोषित कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शिव कुमार बर्नवाल रहे। बताया कि अध्यक्ष पद पर सूरज गुप्ता ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेंद्र पांडेय को 120 मतों से हराया। चार प्रत्याशियों में राकेश गुप्ता तीसरे और ज्ञानेश्वर मणि चौथे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर शुभम कुमार वर्मा ने दुर्गेश पाल को 44 मतों से हराया। महामंत्री पद पर राहुल यादव विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सौरभ कुमार 170 मतों से पराजित किया। पुस्तकालय मंत्री पद पर संदीप यादव विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विशाल प्रसाद को 133 मतों से पराजित किया। चुनाव अधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र देकर शुभकामनाएं दीं। बीते वर्ष कोविड प्रोटोकॉल के पालन के क्रम में कॉलेज ने ऑनलाइन छात्रसंघ चुनाव करवाकर पूरे देश के लिए नजीर पेश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें