फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बाढ़ के बावजूद जिले में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति जारी, जानिए कैसे

Sun, 05 Sep 2021 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आईओसी अपने लखनऊ और प्रयागराज बॉटलिंग प्लांट की मदद से जिले में सिलिंडर आपूर्ति करवा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बाढ़ के कारण इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहजनवां बॉटलिंग प्लांट के प्रभावित होने के बावजूद शहर वासियों को गैस सिलिंडरों की आपूर्ति निर्बाध की जा रही है। कॉरपोरेशन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी गैस सिलिंडर घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। आईओसी अपने लखनऊ और प्रयागराज बॉटलिंग प्लांट की मदद से जिले में सिलिंडर आपूर्ति करवा रहा है।  
विज्ञापन


आईओसी के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1 उत्तीय भट्टाचार्य ने बताया कि इस आपदा में इंडियन ऑइल प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। सहजनवां बॉटलिंग प्लांट के बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद आईओसी ने लखनऊ, प्रयागराज बॉटलिंग प्लांट से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर एलपीजी टीम, गैस वितरक और उनके डिलीवरी मैन घर-घर जाकर होम डिलीवरी सुविधा के जरिए जरूरतमंदों को सिलिंडर उपलब्ध करा रहे हैं। खासे प्रभावित क्षेत्र जैसे बहराइच, बलिया, बलरामपुर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर में पिछले पांच दिन में 1.58 लाख घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का वितरण किया जा चुका है। कई वितरकों के गैस गोदाम भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ चुके हैं बावजूद इसके उनके डिलीवरी मैन ग्राहकों तक समय से सिलिंडर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें