फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: अचानक गला रुधन से पिता-पुत्र की मौत, गांव में मचा हाहाकार

Fri, 24 Jul 2020 03:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
विज्ञापन
शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी पिता-पुत्र की बृहस्पतिवार की आधी रात में अचानक गला रूधने व सांस लेने में तकलीफ के कारण कुछ ही देर में मौत हो गई। 

विज्ञापन


कोरोना काल में हुई इस संदिग्ध मौत से पूरा गांव सहम गया है। शुक्रवार की सुबह नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें- अलक्षणिक मरीजों को भा रही है ये सुविधा, दो दिन में आइसोलेट हुए 425 लोग
विज्ञापन


बोधीछपरा गांव की मुसहर ब  स्ती निवासी जगदीश (50) व उनके छोटे पुत्र बलिराम (12) की अचानक हुई मौत का कारण लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। जगदीश की पत्नी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाजार से मछली खरीद कर आया था।

Trending Videos
विज्ञापन

पिता-पुत्र के अलावा बेटी व पत्नी ने भी साथ ही भोजन किया था। रात में करीब 12 अचानक बलिराम का गला रूंधने लगा व गले से आवाज आने लगी। पेट में भी दर्द होने लगा। परिजन अभी बलिराम के इलाज की तैयारी में जुटे ही थे कि जगदीश की भी तबियत बिगड़ गई।

पिता-पुत्र में एक जैसा लक्षण दिख रहा था। घबराए परिजनों ने कुछ देर तक झाड़ फूंक कराया। इसके बाद टैंपो से दोनों को इलाज के लिए खड्डा सीएचसी लेकर जाते समय पहले पुत्र व उसके बाद पिता ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर वापस आ गए।

शुक्रवार की सुबह मुसहर समुदाय के पिता-पुत्र की मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार खड्डा रवि यादव व स्थानीय पुलिस पहुंची तथा दोनों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। नायब तहसीलदार रवि यादव ने बताया कि पिता-पुत्र की अचानक हुई मौत के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

डॉ. रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉ.अमित तथा बबलू कुशवाहा ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। डॉ रवि श्रीवास्तव के अनुसार मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। एहतियात के तौर पर मृतक के परिजनों का सैंपल भी कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें