गोरखपुर के तारामंडल के पास संचालित एक हॉस्पीटल का कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। धनघटा क्षेत्र का निवासी एक पत्रकार भी पॉजिटिव मिला है। खलीलाबाद शहर के निवासी एक परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले है। शहर के ही गांधीनगर निवासी एक दंपती पॉजिटिव मिले है।
दुधारा क्षेत्र के बाघनगर निवासी 29 वर्षीय युवक और सेमरियावां के निवासी चार लोग और बभनीगौरा निवासी 41 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिले है। बखिरा के शिवापार के निवासी 26 वर्षीय युवक और मेंहदावल क्षेत्र के अमरडोभा निवासी 60 वर्षीय महिला,धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरगदवा गांव की 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।
महुली क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी शख्स पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। अब तक 651 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि नौ संक्रमित की मौत हो चुकी है।
डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि कलेक्ट्रेट के पांच कर्मी और सदर तहसील के एक अधिकारी के पॉजिटिव मिलने से दोनों जगह सैनिटाईज कराया गया। कलेक्ट्रेट और सदर तहसील को सील करा दिया गया। शनिवाार और रविवार को लॉकडाउन ही रहता है। अब सोमवार को दोनों कार्यालय जनता के लिए खोले जाएंगे।