ऑनलाइन पढ़ाई में स्कूल के बिल्डिंग, बिजली, ऑफिस, स्टॉफ, सिक्योरिटी गार्ड, इंफ्रास्ट्रक्चर का जब बच्चे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो अभिभावक इनका खर्च क्यों उठाए। अभिभावक राजू शुक्ला और अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों का एडमिशन स्कूल में पढ़ाने के लिए कराया गया है। न कि घर बिठाकर ऑनलाइन पढ़ाने के लिए। तो फीस किस बात की जमा करें।
जिस ऑनलाइन क्लास को चलाने का स्कूल प्रबंधन दावा कर रहे हैं। उसकी गुणवत्ता खराब है। सभी अभिभावकों के पास या तो मोबाइल नहीं है और अगर है तो बढ़िया नेट कनेक्शन नहीं है। जिस वजह से ये फेल होती नजर आती है। इस मौके पर अभिभावकों द्वारा 12 सूत्री मांग पत्र नगर विधायक को सौंपा गया है। वहीं स्कूल फीस माफ कराने की गुजारिश की गई है।
इस मौके पर पुनीत कुमार पांडेय, राजेश वर्मा, गौरव गुप्ता, अशीष कुमार कुशवाहा, अभिषेक कुमार कुुशवाहा, अमरनाथ, शिवशंकर, अनंत राजपूत, अश्मित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।