फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: आज से मिलेगा प्रोविजनल सर्टिफिकेट, 10वीं, 12वीं के विद्यार्थी ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 01 Jul 2020 09:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
UP Board Result 2020 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बुधवार से प्रोविजनल सर्टिफिकेट के रूप में अंकपत्र मिल सकेगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर वांछित जानकारी देकर इसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। या विद्यार्थी स्कूल के प्रधानाचार्य के पास भी आवेदन कर इसे हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन


कोरोना संकटकाल की वजह से विद्यार्थियों को तत्काल अंकपत्र और प्रमाणपत्र वितरण नहीं किया जाएगा। उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पहली बार प्रोविजनल अंकपत्र और प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। पुरानी व्यवस्था के तहत बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के बाद से 15 दिनों के अंदर अंकपत्र और प्रमाणपत्र स्कूलों को भेज दिया जाता था।

विज्ञापन

15 जुलाई के बाद मिलेगी हार्डकॉपी

अबकी कोरोना संकट की वजह से अंकपत्र और प्रमाणपत्र छपने में परेशानी आ रही है। इसलिए स्कूलों से कहा गया है कि वे अंकपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके विद्यार्थियों को वितरित करें। ये प्रोविजनल सर्टिफिकेट स्कूल में प्रवेश और नौकरी तक अस्थाई रूप से मान्य होंगे।

बोर्ड की ओर से 15 जुलाई को स्कूलों को रिजल्ट की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। उसके बाद स्टूडेंट्स अपने प्रधानाचार्यों से संपर्क कर रिजल्ट व मार्कशीट की कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए डिजिटल हस्ताक्षर वाला अंक पत्र लेकर प्रिंसिपल के पास जाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें