फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU Gorakhpur: स्पोर्ट्स साइंस पढ़ने के लिए खोजे नहीं मिल रहे छात्र, 60 के सापेक्ष सात ने ही लिया प्रवेश

Sat, 02 Sep 2023 02:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में स्ववित्त पोषित के तहत दो नए पाठ्यक्रम एग्री बिजनेस और फूड पैकेजिंग एंड लाजिस्टिक मैनेजमेंट शुरू किया गया। दोनों पाठ्यक्रम में 20-20 सीट निर्धारित हैं। पहले ही सत्र में इस पाठ्यक्रम की सभी सीटें फुल हो गईं।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में रूप में संचालित स्पोर्ट्स साइंस (खेल विज्ञान) की पढ़ाई के लिए छात्रों में उत्साह नहीं दिख रहा है। सत्र 2022-23 में 60 सीट के सापेक्ष महज छह छात्रों प्रवेश लिया था। सत्र 2023-24 में भी इस पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों में रूचि नहीं दिख रही है। अबतक महज सात छात्रों ने ही शुल्क जमा कर प्रवेश लिया है।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल कोर्स के तौर पर सत्र 2022-23 से स्पोर्ट्स साइंस (खेल विज्ञान) का पाठ्यक्रम शुरू किया। जिसके लिए 60 सीट निर्धारित की गईं। पहले ही साल 90 फीसदी सीट खाली रह गईं। दूसरे सत्र से छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन इस बार भी अपेक्षा से कम आवेदन आए।

सत्र 2023-24 के लिए के लिए सिर्फ 26 छात्रों ने आवेदन किया। उसमें से अभी तक महज सात छात्रों ने शुल्क जमा कर प्रवेश लिया है। इस पाठ्यक्रम के प्रति छात्रों की रुझान नहीं होने के पीछे जिम्मेदार जागरूकता का अभाव बता रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्रति सेमेस्टर 14 हजार रुपये है फीस

स्पोर्ट्स साइंस के पाठ्यक्रम के तहत तीन साल में छह सेमेस्टर की पढ़ाई होती है। गोविवि में सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत संचालित इस पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों से प्रति सेमेस्टर 14 हजार रुपये फीस ली जाती है।

...और पहले ही सत्र में भर गईं इन पाठ्यक्रमों की सीटें
गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में स्ववित्त पोषित के तहत दो नए पाठ्यक्रम एग्री बिजनेस और फूड पैकेजिंग एंड लाजिस्टिक मैनेजमेंट शुरू किया गया। दोनों पाठ्यक्रम में 20-20 सीट निर्धारित हैं। पहले ही सत्र में इस पाठ्यक्रम की सभी सीटें फुल हो गईं।

स्पोर्ट्स साइंस के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों के कम आवेदन आए थे, जो चिंताजनक है। इसको लेकर छात्रों को जागरूक करने का प्रयास किया गया लेकिन अबतक महज सात छात्रों ने ही शुल्क जमा कर प्रवेश लिया है। वहीं, इस सत्र में संचालित दो नए पाठ्यक्रम एग्री बिजनेस व फूड पैकेजिंग एंड लाजिस्टिक मैनेजमेंट की सभी सीटें भर गई हैं। - डॉ. विनय सिंह, प्रवेश समंवयक, गोविवि

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें