फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दूरदर्शन व आकाशवाणी के माध्यम से पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी, जानिए किस क्लास के बच्चों को मिलेगा इसका लाभ

Sun, 08 Nov 2020 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड-19 वैश्विक महामारी में बेसिक के बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसे देखते हुए स्कूल महानिदेशक ने मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला की योजना तैयार की है। इसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पाठ्यवस्तु पर आधारित शैक्षिक विडियो तैयार कर दुरदर्शन, आकाशवाणी और वाट्सएप के माध्यम से 12 नवंबर से उन्हें शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन


कक्षा एक से आठ तक की पाठ्यवस्तु पर आधारित इन शैक्षिक वीडियो को तैयार कराने में विशेषज्ञ के रूप में गोरखपुर डायट के दो शिक्षकों का सहयोग रहा। इसमें गणित विषय की तैयारी जय प्रकाश ओझा ने और अंग्रेजी विषय के विडियो की तैयारी में अजय कुमार मिश्रा का सहयोग रहा।

डायट के शिक्षक जय प्रकाश ओझा ने बताया कि यह वीडियो अबुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय एवं गौतम बुद्ध नगर स्टूडियो में स्कूल महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में करीब 60 शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है। इसको तैयार कराने में परियोजना कार्यालय की अकादमिक कोर टीम के सदस्यों का भी योगदान रहा है।
विज्ञापन


जय प्रकाश ने बताया कि करीब-करीब सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। 12 नवंबर से दूरदर्शन, आकाशवाणी के माध्यम से बच्चों को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों के अभिभावकों के वाट्सएप मोबाइल नंबर पर भी विडीयों भेजा जाएगा। इससे जो बच्चे इसका लाभ नहीं ले पाए हों उन्हें वाट्सएप के जरीए शिक्षा दिया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें