फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने की खास पहल, अब क्लास में कितनी देर और क्या पढ़ाया इसकी भी होगी निगरानी

Sun, 08 Nov 2020 04:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन 'लर्निंग पासबुक' बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षकों को इसकी मदद से ऑनलाइन शैक्षिक सामाग्री के 'डेबिट' एवं 'क्रेडिट' की जानकारी एक क्लिक में हो सकेगी।

विज्ञापन


दीक्षा एप के जरिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद इसकी निगरानी रखेंगे कि शिक्षकों ने कितनी शैक्षिक सामग्री का उपयोग किया है। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा का आदेश गोरखपुर के बीएसए दफ्तर पहुंच गया है।

आदेश के मुताबिक इस पहल के तहत शिक्षकों को तय समय में कक्षावार उपलब्ध अध्ययन सामग्री को छात्रों को पढ़ाना होगा। शिक्षकों को लर्निंग पासबुक में पढ़ाई गई सामग्री को डेबिट और क्रेडिट के खाते में दर्ज भी करना होगा।
विज्ञापन


दीक्षा एप की निगरानी स्वयं महानिदेशक के स्तर से की जा रही है। इस एप पर शिक्षकों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्यक्रम उपलब्ध है। इसके तहत बनी व्यवस्था में अध्यापकों के लिए हर हफ्ते का पाठ्यक्रम भी तय किया गया है। इस एप की हर गतिविधि को मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। शिक्षकों के लिए तैयार लर्निंग पासबुक, डिजिटल डायरी की तर्ज पर काम करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें