बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के मैभरा गांव निवासी हाईस्कूल छात्र अनिल साहनी (16) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार रात हुए हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था।
जानकारी के अनुसार, राम आशीष साहनी का बेटा अनिल बाइक से किसी काम से मैभरा गांव से बड़हलगंज जा रहा था। पिड़हनी गांव के पास सड़क किनारे पड़े पत्थर से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।