फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सावन में भोले भक्तों के लिए गीता प्रेस का उपहार, नए कलेवर में तैयार हो रहा शिवपुराण

Fri, 24 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सावन में भोले भक्तों के लिए गीता प्रेस में शिव पुराण को नए कलेवर में तैयार किया जा रहा है।काशी, हरिद्वार, नेपाल से विशेष ऑर्डर मिले हैं। करीब 50 हजार साधारण व तीन हजार रंगीन चित्रमय शिव पुराण का प्रकाशन अंतिम चरण में है। अगले तीन दिनों में ग्रंथ प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गीता प्रेस से मिली जानकारी के अनुसार रंगीन चित्रमय संस्करण को इस बार और आकर्षक बनाया गया है। उच्च गुणवत्ता वाले आर्ट पेपर पर रंगीन चित्रों के साथ इस बार कवर पेज को भी नए डिजाइन में तैयार किया गया है। ग्रंथ का स्वरूप पहले की तुलना में अधिक भव्य नजर आएगा। साधारण संस्करण के साथ चित्रमय संस्करण की भी श्रद्धालुओं के बीच अच्छी मांग को देखते हुए इसका विशेष प्रकाशन किया जा रहा है।
सावन में बढ़ जाती है मांग
गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी कहते हैं कि प्रकाशन पूरा होने के बाद अधिकतर प्रतियां वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार और नेपाल सहित प्रमुख तीर्थस्थलों के बिक्री केंद्रों पर भेजी जाएंगी, ताकि सावन में भगवान शिव के भक्त आसानी से शिव पुराण प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही गीता प्रेस के रेती रोड स्थित आउटलेट पर भी यह ग्रंथ उपलब्ध होगा। वे कहते हैं कि सावन में ग्रंथ की मांग बढ़ जाती है। गीता प्रेस की ओर से साधारण पेपर पर छपी शिव पुराण को 350 रुपये में व आर्ट पेपर पर छपी रंगीन शिव पुराण को लगभग 1,500 रुपये में श्रद्धालुओं को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें