फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए हड़ताल: गोरखपुर में सड़क पर उतरे सिटी बस चालक तो चरमराई शहर की लाइफलाइन, थमे रहे बसों के पहिए

Wed, 20 Sep 2023 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिटी बस सेवा पीके तिवारी ने कहा कि परिचालकों को नौकरी पर रखने वाली निजी फर्म ने उनका वेतन रोक दिया था। उनसे बातचीत के बाद दो महीने का वेतन मिल गया, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
हड़ताल के बाद इलेक्ट्रिक बस डिपो में खड़ी बसें
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में चार महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज इलेक्ट्रिक सिटी बस परिचालकों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। सुबह से ही इलेक्ट्रिक सिटी बस परिचालक हड़ताल पर चले गए। इससे शहर की लाइफलाइन बन चुकी सिटी बस सेवा पूरी तरह चरमरा गई और लोगों को दुश्वारियों को सामना करना पड़ा। दो माह का वेतन मिलने के बाद सात घंटे के बाद बसों का संचालन शुरू हो सका।

विज्ञापन


महानगर की लाइफलाइन बन चुकी इलेक्ट्रिक सिटी बसों के परिचालकों ने चार माह का वेतन बकाया होने के कारण मंगलवार की सुबह से हड़ताल कर दी। परिचालकों ने बसों को खड़ा कराकर महेसरा स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

परिचालकों के आंदोलन को उग्र होता देख इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति की मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीके तिवारी इलेक्ट्रिक बस डिपो पहुंच गए और परिचालकों को मनाने की कोशिश करने लगे, लेकिन परिचालक इस बात पर अड़े थे कि जबतक उनको वेतन नहीं मिलेगा तबतक बसों का संचालन शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन




 

जब मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ वार्ता विफल रही तो परिचालक अपनी बात रखने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके बाद परिचालक पैदल ही डीएम कार्यालय पहुंच गए, जहां एडीएम सिटी से मिलकर उन्होंने अपनी बात रखी।

इसके बाद एडीएम ने परिचालकों को नौकरी देने वाली निजी फर्म से वार्ता की, जिसके बाद परिचालकों के खाते में दो माह का वेतन आया। वेतन आने के बाद करीब दो बजे परिचालकों को हड़ताल समाप्त हुआ और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन फिर से शुरू हो सका।

बसें नहीं मिलने से परेशान हुए लोग
इलेक्ट्रिक बसों के पहिए थमने से इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोग काली मंदिर गोलघर, असुरन चौक, शास्त्री चौक, यूनिवर्सिटी चौक, महेसरा, गोरखनाथ सहित तमाम जगहों पर इंतजार करते रहे, लेकिन बसें नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह गीडा क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थानों को जाने वाले लोगों को हुई।
 
विज्ञापन

घर चलाने में हो रही दिक्कत

सिटी बसों का संचालन करने वाले चालकों का आरोप है कि बीते चार महीने से उनके वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में उनके घर खर्च से लेकर मकान का किराया देने तक के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि माली हालत इस कदर खस्ता हो गई है कि डिपो तक आने-जाने का किराया भी नहीं बच रहा है। ऐसे में आगे काम कर पाना मुश्किल है।

इसके पहले भी परिचालकों ने वंशिका एचआर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ड्यूटी इंचार्ज को पत्र लिखकर वेतन भुगतान की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को सभी परिचालकों ने हड़ताल शुरू कर दिया।

यात्री रहे परेशान
शिवानी शर्मा ने कहा कि सुबह आठ बजे से कॉलेज लगता है। ऐसे से सुबह 6:30 बजे की सिटी बस पकड़कर गीडा जाती हूं, बस नहीं मिलने से परेशानी हुई। तीन जगहों पर ऑटो बदल कर कॉलेज पहुंच सकी।

अमूल्य श्रीवास्तव ने कहा कि हर दिन सिटी बस से ही कॉलेज जाता हूं। क्योंकि कम पैसों में ये बस कॉलेज पहुंचा देती है। लेकिन आज बस नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़े भाई को बाइक से कॉलेज छोड़ना पड़ा।

शीतल ने कहा कि जरूरी काम से गोलघर जाना था, लेकिन बस नहीं मिली। इसके बाद ऑटो से गोलघर गई। बस नहीं मिलने से काम खत्म करके के बाद भी ऑटो से ही वापस आना पड़ा। इससे दिक्कत हुई।

संतोष मणि ने कहा कि सिटी बस से नियमित सफर करता हूं, क्योंकि कम किराए पर ये बसें पहुंचा देती हैं। लेकिन मंगलवार को बस नहीं मिली, जिससे ऑटो से जाना पड़ा। इससे परेशानी भी हुई।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिटी बस सेवा पीके तिवारी ने कहा कि परिचालकों को नौकरी पर रखने वाली निजी फर्म ने उनका वेतन रोक दिया था। उनसे बातचीत के बाद दो महीने का वेतन मिल गया, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें