फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की बात: अब ट्रेन को इमरजेंसी में रोकने के लिए जंजीर खींचने की जरूरत नहीं, जानें कैसे रुकेगी ट्रेन

Tue, 13 Jul 2021 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

भारतीय रेल की शुरूआत से ही आपात स्थिति में ट्रेन रोकने के लिए बोगी में जंजीर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब ट्रेन को रोकने के लिए अंग्रेजों के जमाने की लोहे की जंजीर खींचना नहीं है। रेलवे ने इस जंजीर को ही हटा दिया है। लिंक हॉफ मैन बुश (एलएचबी) कोच में अब आसानी से हैंडिल घुमाते ही ट्रेन रुक जाएगी। ज्यादातर ट्रेनों में एलएचबी कोच लगा दिए गए हैं, जिसमें  रेलवे ने यह व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रेल की शुरूआत से ही आपात स्थिति में ट्रेन रोकने के लिए बोगी में जंजीर की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पुरानी जंजीर खींचने की व्यवस्था को हटा दिया है। इसकी वजह थी कि कई बार ऐसी भी नौबत आती है, जंजीर खींचने के बावजूद ट्रेन नहीं रुकती है। लेकिन अब लिंक हॉफ मैन बुश (एलएचबी) आधुनिक कोच बनाया गया है। 

जंजीर के स्थान पर ट्रेन रोकने के लिए आधुनिक हैंडिल लगाया है। जंजीर वाले स्थान पर सामान रखने की व्यवस्था की गयी है। उसके बगल में गोल हैंडिल लगाया है। उसके ठीक नीचे लिखा है कि ट्रेन रोकने के लिए हैडिंल घुमाएं। हैडिल घुमाने का निशान भी बनाया गया है।
विज्ञापन

 
ट्रेन रोकने की सही वजह नहीं बताए तो भरेंगे जुर्माना
रेलवे के नियम के मुताबिक यात्री को ट्रेन रुकवाने का सही कारण भी बताना होगा अन्यथा जुर्माना भरना पड़ेगा या फिर जेल जाना पड़ सकता है। ऐसा दुरुपयोग रोकने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें