फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: एलटीटी समेत 10 ट्रेनों के स्टॉपेज का समय बढ़ा, यहां देखें शेड्यूल

Wed, 31 Aug 2022 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे प्रशासन ने देवरिया सदर, मऊ और वाराणसी स्टेशनों पर 10 ट्रेनों का स्टॉपेज दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया है। नई व्यवस्था  31 अगस्त से प्रभावी होगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने देवरिया सदर, मऊ और वाराणसी स्टेशनों पर 10 ट्रेनों का स्टॉपेज दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया है। नई व्यवस्था  31 अगस्त से प्रभावी होगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के स्टॉपेज का बढ़ा समय
  • (12165) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर 10.30 बजे पहुंचकर 10.35 बजे, मऊ जं. 08.55 बजे पहुंचकर 09.00 बजे तथा वाराणसी सिटी 07.32 बजे पहुंचकर 07.37 बजे प्रस्थान करेगी।
  • (12166) गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस देवरिया सदर 16.25 बजे पहुंचकर 16.30 बजे, मऊ 18.05 बजे पहुंचकर 18.10 बजे तथा वाराणसी सिटी 19.50 बजे पहुंचकर 19.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • (15007) वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस देवरिया सदर 21.00 बजे पहुंचकर 21.05 बजे प्रस्थान करेगी।
  • (15008) लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस देवरिया सदर 07.40 बजे पहुंचकर 07.45 बजे प्रस्थान करेगी।
  • (13019) हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस देवरिया सदर 16.30 बजे पहुंचकर 16.35 बजे प्रस्थान करेगी।
  • (13020) काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस देवरिया सदर 13.45 बजे पहुंचकर 13.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • (05155) छपरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी देवरिया सदर 20.05 बजे पहुंचकर 20.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • (05156) गोरखपुर-छपरा विशेष गाड़ी देवरिया सदर 10.15 बजे पहुंचकर 10.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • (18202) नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस देवरिया सदर 14.35 बजे पहुंचकर 14.40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • (18201) दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस देवरिया सदर 17.50 बजे पहुंचकर 17.55 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें