रेल प्रशासन ने 15045/15046 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का स्टॉपेज चांदलोडिया स्टेशन पर तथा 15269/15270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद जनसाधारण साप्ताहिक एक्सप्रेस का स्टॉपेज साबरमती स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है। सात जुलाई से गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस चांदलोडिया स्टेशन पर शाम 6.27 बजे पहुंचकर 6.29 बजे छूटेगी। इसी तरह सात जुलाई से मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस सुबह 07.13 बजे साबरमती पहुंचकर 07.15 बजे छूटेगी। नौ जुलाई से अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस शाम 5.48 बजे साबरमती पहुंचकर 5.50 बजे छूटेगी।
14 दिन निरस्त रहेगी बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस
दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बुढ़ार स्टेशन पर तीसरी लाइन के निर्माण के चलते बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस सात से 20 जुलाई तक और गोंडिया से चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस आठ से 21 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
एक फेरे के लिए चलेगी दरभंगा-अमृतसर स्पेशल
रेलवे प्रशासन ने 05577/05578 सहरसा-अमृतसर-सहरसा स्पेशल और 05211/05212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा स्पेशल को एक फेरे में चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ही ट्रेनें गोरखपुर होकर जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सहरसा-अमृतसर स्पेशल छह जुलाई को सहरसा से सुबह 8.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 8.25 बजे छूटकर दूसरे दिन अमृतसर शाम पांच बजे पहुंचेगी। अमृतसर-सहरसा स्पेशल आठ जुलाई को अमृतसर से सुबह 06.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से भोर में 03.15 बजे छूटकर सहरसा अपराह्न 3.25 बजे पहुंचेगी।
दरभंगा-अमृतसर स्पेशल छह जुलाई को दरभंगा से शाम 5.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से भोर में 03.50 बजे छूटकर तीसरे दिन अमृतसर 01.45 बजे पहुंचेगी। अमृतसर-दरभंगा स्पेशल आठ जुलाई को अमृतसर से शाम 7.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 4.35 बजे छूटकर तीसरे दिन दरभंगा 02.55 बजे पहुंचेगी।