फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: बिजली के फाल्ट रोकें, हीट स्ट्रोक के मरीजों को फौरन मिले इलाज

Wed, 21 Jun 2023 12:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि फाल्ट की शिकायत आए तो उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराएं। इसमें लापरवाही नहीं होने पाए। मुख्यमंत्री ने हीट स्ट्रोक से बचाव के समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। कहा कि आम लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गर्मी में किसी भी कीमत पर बिजली कटौती न होने पाए। बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी हर हाल में फाल्ट रोकें। किसी को शटडाउन न दें। हीट स्ट्रोक से बचाव का प्रयास करें, इलाज में दिक्क्त न आने पाए। साथ ही लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री मंगलवार को दोपहर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में सबसे पहले बिजली कटौती के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि तापमान के नीचे आने से स्थिति सुधरी है। पिछली बैठक में मिले निर्देश के बाद कोई शटडाउन नहीं लिया गया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि फाल्ट की शिकायत आए तो उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराएं। इसमें लापरवाही नहीं होने पाए। मुख्यमंत्री ने हीट स्ट्रोक से बचाव के समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। कहा कि आम लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही विकास परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं। बैठक में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली और कहा कि इसके कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें