फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना रोकटोक दिल्ली और आगरा के लिए फर्राटा भरेंगी निजी बसें, आसान होगा यात्रियों का सफर

Tue, 29 Sep 2020 01:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अब निजी बसें भी एक्सप्रसे-वे पर फर्राटा भरते हुए यात्रियों को दिल्ली और आगरा पहुंचाएंगी। परिवहन निगम ने एक्सप्रेस-वे पर चलने के लिए 25 प्रतिशत निजी बसों को परमिट जारी करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मुख्यालय ने क्षेत्रीय परिवहन निगम कार्यालयों से बसों की सूची मांगी है।

विज्ञापन


निजी बसों के माध्यम से गोरखपुर से आगरा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। परिवहन निगम 25 प्रतिशत निजी बसों को निगम की बसों की तरह परमिट देने जा रहा है। अनलॉक होने के बाद से ही लखनऊ-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर गोरखपुर से दिल्ली आगरा रूट पर तमाम निजी स्लीपर बसें टूरिस्ट परमिट पर सवारियां लेकर चलती थीं।

जब इन बसों की जांच होती थी तो इनकी गलतियों का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता था। इसके अलावा लंबे समय से प्राइवेट बसों के संचालक परमिट देने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की सहूलियत और प्राइवेट बस संचालकों की मांग को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने 25 प्रतिशत प्राइवेट बसों को राज्य परिवहन प्राधिकरण से परमिट देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की राह होगी आसान

परिवहन निगम की गोरखपुर से दिल्ली के लिए बसों की संख्या कम है। इसके अलावा कोई स्लीपर बस निगम की ओर से दिल्ली के लिए संचालित नहीं की जाती है। आरामदायक यात्रा के लिए यात्री मजबूरी में प्राइवेट स्लीपर बसों का सहारा लेते हैं, जबकि वह जानते हैं कि ये बसें अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं। अब निगम की ओर से प्राइवेट बसों को परमिट जारी होने के बाद लोगों की दिल्ली की राह आसान हो जाएगी।

एआरएम केके तिवारी ने बताया कि मुख्यालय ने यात्रियों को आरामदायक यात्रा कराने के लिए 25 प्रतिशत प्राइवेट बसों को परमिट देने का निर्णय लिया है। जल्द ही ये बसें लखनऊ-नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए यात्रियों को बिना रोकटोक दिल्ली और आगरा पहुंचाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें