फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा स्थापना दिवस: स्टॉल पर सजेगी मेरठ की क्रिकेट किट, कुशीनगर के केले से बना हैंडबैग

Wed, 29 Nov 2023 11:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 दो दिसंबर को एमएसएमई की तरफ से उद्यमियों के लिए एक गोष्ठी होगी, जिसमें उद्योग लगाने के तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
गीडा स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गीडा के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पंडालों में स्टॉल आवंटित किए जा चुके हैं। इन स्टॉलों पर मेरठ की क्रिकेट किट से लेकर कुशीनगर के केला रेशा से बने हैंडबैग भी रखे जाएंगे। प्रदर्शनी में हर जिले के ओडीओपी का एक स्टॉल होगा। इसके अलावा गोरखपुर की विभिन्न कंपनियों की तरफ से बनाए गए रेडिमेड गारमेंट्स भी रहेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में हर दिन दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

विज्ञापन


30 नवंबर को दोपहर बाद इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके बाद 40 बड़े उद्यमियों से निवेश को लेकर बातचीत भी करेंगे। इसके बाद तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू होगी। इस प्रदर्शनी में अलग-अलग विभागों की तरफ से स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें एमएसएमई और ओडीओपी का स्टॉल सबसे महत्वपूर्ण होगा।

ओडीओपी स्टॉल के लिए प्रदेश के सभी जिलों से एक-एक कंपनियों को बुलाया गया है। गोरखपुर से रेडिमेड गारमेंट्स के अलावा टेराकोटा के उत्पाद भी होंगे। कुशीनगर से केला रेशा उत्पाद, देवरिया से सजावटी सामान, महराजगंज से फर्नीचर, संतकबीरनगर से फूल पीतल के बर्तन और सिद्धार्थनगर से काला नमक चावल का स्टॉल खास होगा। इसी प्रकार एमएसएमई स्टॉलों पर भी प्रदेश की कई कंपनियों के उत्पाद दिखेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: नौकरी छोड़कर युवाओं ने जमाए उद्योग, दे रहे हैं रोजगार

विज्ञापन

मंच पर कॉलेजों के होनहार दिखाएंगे प्रतिभा
इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान एक दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच उद्यमियों और बड़े खरीदारों के बीच सेलर-बायर मीट का आयोजन होगा। इसके बाद तीन बजे से शाम छह बजे तक विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

दो दिसंबर को एमएसएमई की तरफ से उद्यमियों के लिए एक गोष्ठी होगी, जिसमें उद्योग लगाने के तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं तीन दिसंबर को बैंकों की तरफ से एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद समापन कार्यक्रम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें