फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते एसएसपी ने किया इंस्पेक्टर समेत 13 दरोगाओं का तबादला

Tue, 18 Aug 2020 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
विज्ञापन

तबादले के बाद जाने से पहले एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने सोमवार को एक इंस्पेक्टर समेत 13 दरोगाओं का तबादला कर दिया। जानकारी के अनुसार एसएसपी ने  इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइंस से मिडिया सेल भेजा है।

विज्ञापन


वहीं दरोगा राम सिंह को चौकी प्रभारी बक्शीपुर, चौकी इंचार्ज बक्शीपुर रहे विजेंद्र सिंह को पुलिस लाइंस, विवेक शुक्ल को हरनही चौकी प्रभारी, अभय कुमार पांडेय को बेलवार चौकी प्रभारी, जगदीप सिंह को आईजीआरएस शाखा, ज्योति नरायण तिवारी को पिपराइच थाना, आशीष यादव को गोरखनाथ थाना, शंभु प्रसाद साहनी को गुलरिहा थाना, राजाराम द्विवेदी को अपराध शाखा, हरेराम सिंह यादव को सहजनवां थाना, अक्षय कुमार सिंह को अवतार सेल भेजा है। साथ ही अरुण कुमार सिंह को रेलवे चौकी प्रभारी बनाया है।

भाजपा नेत्री की शिकायत पर हुई कार्रवाई
भाजपा महिला मोर्चा महानगर इकाई की महामंत्री चित्रा देवी ने कुछ दिन पहले जिस खोराबार थानाक्षेत्र के बेलवार चौकी प्रभारी आशीष की शिकायत की थी उन्हें एसएसपी ने वहां से हटाकर गोरखनाथ भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर महिला मोर्चा की नेता ने एसएसपी का शुक्रिया अदा किया। उनका कहना है कि गरीबों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें