फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: टेराकोटा क्लस्टर के लिए एसपीवी का होगा पुनर्गठन, डीपीआर तैयार

Tue, 02 Nov 2021 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इसके निर्माण के लिए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद ने 2.83 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है। 
विज्ञापन
गोरखपुर टेराकोटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा बाजार में टेराकोटा पॉटरी क्लस्टर के संचालन के लिए स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद ने 2.83 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है।  
विज्ञापन


माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमएसई-सीडीपी) के अंतर्गत गोरखपुर में टेराकोटा पॉटरी क्लस्टर के तहत कॉमन फेसेलिटी सेंटर की स्थापना के लिए 283.05 लाख की डीपीआर भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा तैयार की गई थी। राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी द्वारा इसको स्वीकृति मिलने के बाद टेराकोटा क्लस्टर संचालन के लिए एसपीवी का गठन भी हो गया था। लेकिन एसपीवी के एक सदस्य की मृत्यु के बाद अब एसपीवी का नए सिरे से पुनर्गठन होगा।
 
उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बताया कि पहले से गठित एसपीवी में एक सदस्य की मृत्यु हो चुकी है। वहीं एसपीवी में एक ही परिवार के दो सदस्य हैं। इन वजहों से एसपीवी का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए एमएसई के अधिकारी दिवाली बाद गोरखपुर आएंगे। इसके अलावा कंपनी एक्ट के तहत एसपीवी का रजिस्ट्रेशन होगा। चिह्नित जमीन एसपीवी के नाम पर लीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें