फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बस सेवा: आज तय हो सकता है किराया, कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित हुई खास कमेटी

Thu, 16 Sep 2021 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को 26 से चलेंगी बसें। अनुमान है कि किराये को किलोमीटर के आधार तय किया जाएगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार करने के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी इलेक्ट्रिक बसों में दी जा रही सुविधाओं और किराए पर विचार करेगी। गुरुवार यानी आज एसपीवी की बैठक होगी। माना जा रहा है कि बसों के किराये के बारे में फैसला हो सकता है। अनुमान है कि न्यूनतम यात्री किराया पांच रुपये हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि शहरों की परिवहन व्यवस्था को सुधारने और सुगम बनाने के लिए गोरखपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में 750 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं। गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सस्ती बनाने के लिए कुल 25 बसें स्वीकृत हैं, जिसमें से फिलहाल 20 बसें आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की सभी बसों को 26 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी दिन से शहर में भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। इसी कारण इस संबंध में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं, शहर में चलने वाली बसों के लिए पहले से तय रूटों को बढ़ाकर तीन कर दिया गया है। विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों का किराया फिलहाल तय नहीं है। उम्मीद है कि आज कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित एसपीवी की बैठक में किराया तय कर लिया जाय। अनुमान है कि किराये को किलोमीटर के आधार तय किया जाएगा। तीन या पांच किलोमीटर पर किराया घट-बढ़ सकता है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि बसों के निर्धारित रूट को बढ़ाकर अब तीन कर दिया गया है। बसों के संचालन के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एसपीवी कमेटी गठित कर दी गई है। आज इसकी बैठक होगी। यात्री किराया सहित कई मसलों पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

अब बनाए गए हैं ये रूट

रूट नंबर एक
मोहरीपुर से एयरपोर्ट:
महेसरा, बरगदवां तिराहा, इंडस्ट्रियल इस्टेट, गोरखनाथ हास्पिटल, गोरखनाथ मंदिर गोरखनाथ फ्लाइओवर, तरंग क्रासिंग, धर्मशाला बाजार, यातायात तिराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट, एम्स, नंदानगर, एयरपोर्ट।
कुल दूरी - 20 किलोमीटर
कुल समय - 60 मिनट
कुल बसें - सात
कुल स्टॉपेज - 18

रूट नंबर दो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमएमएमयूटी :
झुंगिया बाजार, झुंगिया गेट, मेडिकल कालेज, मुगलहा, खजांची चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, एचएन सिंह चौराहा, असुरन चौराहा, काली मंदिर, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, कमिश्नर कार्यालय, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज(एमएमएमयूटी), रानीडीहा तिराहा।
कुल दूरी - 21 किलोमीटर
कुल समय - 60 मिनट
बुल बसें - 10
कुल स्टॉपेज - 19

रूट नंबर तीन
महेसरा से नौसड़ :
महेसरा, बरगदवा तिराहा, इंडस्ट्रियल इस्टेट रोड, गोरखनाथ हास्पिटल, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ फ्लाईओवर, तरंग क्रासिंग, धर्मशाला बाजार, यातायात तिराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, दाउदपुर, रुस्तमपुर, महेवा मंडी, ट्रांसपोर्टनगर, नौसड़।
कुल दूरी - 16 किलोमीटर
कुल समय - 45 मिनट
कुल बसें - 8
कुल स्टॉपेज - 19
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें