नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गोरखपुर आए मुख्यमंत्री को प्रवेश द्वार के निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने निर्माण की स्वीकृति दे दी थी। नगर निगम हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड से कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत मिले धन से प्रवेश द्वारों का निर्माण कराएगा। यह प्रवेश द्वार हर तरफ से गोरखपुर की पहचान बनेंगे।
ऐसे बनेंगे द्वार
गोरखपुर-सोनौली मार्ग महंत दिग्विजयनाथ द्वार
गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग बाबा गंभीरनाथ द्वार
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग महंत बालकनाथ द्वार
गोरखपुर-महराजगंज मार्ग महंत अवेद्यनाथ द्वार
गोरखपुर-लखनऊ मार्ग गुरु गोरखनाथ द्वार
गोरखपुर-देवरिया मार्ग महंत चौरंगीनाथ द्वार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर बनाए जाने वाले भव्य प्रवेश द्वार का नाम निर्धारित हो चुका है। इसका पूरा प्रेजेंटेशन भी तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री की अनुमति मिलते ही उन्हें दिखाया जाएगा। निर्देशों का अनुपालन करते हुए निर्माण कार्य की शुरुआत कराई जाएगी।