फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोरखपुर से दिल्ली जाना हुआ आसान, स्पाइसजेट की दूसरी उड़ान शुरू

Tue, 21 Jul 2020 09:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • पहले दिन 221 यात्रियों ने भरी उड़ान, दिल्ली के लिए अब चार उड़ानें
  • गोरखपुर से दिल्ली के लिए अब सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय विमान सेवा
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की दूसरी उड़ान मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन कुल 221 यात्रियों ने सफर किया। इनमें दिल्ली से आने वालों की संख्या 57 और यहां से दिल्ली उड़ान भरने वालों की संख्या 164 रही। अब न केवल दिल्ली के लिए चार उड़ानें हो जाएंगी, बल्कि सुबह, दोपहर और शाम यात्री जब चाहें, दिल्ली का हवाई सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- बीआरडी में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, इनमें से चार गोरखपुर शहर के रहने वाले

दिल्ली के लिए स्पाइस जेट का एक विमान सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। अब दूसरा विमान दोपहर 3.45 बजे दिल्ली से गोरखपुर आएगा और यहां से फिर शाम 4.25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इस नई फ्लाइट के साथ ही गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 9 हो गई है। इसमें अकेले दिल्ली के लिए चार फ्लाइट हैं। वहीं, मुंबई के लिए दो, हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर से फ्लाइट सेवा-
  • गोरखपुर-दिल्ली    एयर इंडिया
  • गोरखपुर-दिल्ली    इंडिगो
  • गोरखपुर-दिल्ली    स्पाइस जेट
  • गोरखपुर-मुंबई    स्पाइस जेट
  • गोरखपुर-दिल्ली    स्पाइस जेट
  • गोरखपुर-मुम्बई    इंडिगो
  • गोरखपुर-प्रयागराज    इंडिगो
  • गोरखपुर-कोलकाता    इंडिगो
  • गोरखपुर-हैदराबाद    इंडिगो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें