कंपनी ने गोरखपुर से दोपहर में होने वाली उड़ान को यहां के बजाय अयोध्या से शुरू करने का निर्णय लिया है। एक फरवरी से अयोध्या से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू भी हो जाएगी। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि गोरखपुर से अयोध्या के बीच की दूरी कम होने के कारण अगर किसी को बहुत जरूरी हुआ तो वह अयोध्या जाकर फ्लाइट ले सकता है। इसके अलावा गोरखपुर से अभी दो फ्लाइटें नियमित चलेंगी ही, इसलिए कोई खास दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा पड़ोसी जिला कुशीनगर से भी दिल्ली के लिए एक फ्लाइट चलती है, जिसका फायदा भी आसपास के यात्रियों को ही मिलना है।
इसे भी पढ़ें: अमृत भारत पांच फरवरी तक फुल, वंदेभारत में तेजी से बुकिंग
गोरखपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने कहा कि स्पाइसजेट की दिल्ली वाली फ्लाइट एक फरवरी से अयोध्या से उड़ान भरेगी। हालांकि यह वैकल्पिक व्यवस्था है, जो केवल दो महीने के लिए है। जरूरत पड़ने पर अप्रैल से यह सेवा फिर से गोरखपुर से शुरू हो सकती है। अभी अयोध्या के लिए भीड़ अधिक आएगी, इसलिए इस फ्लाइट को अयोध्या से चलाया जाएगा।