फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बाढ़: रास्ता बदलकर चलेंगी ट्रेनें, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 07 Jul 2021 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ग्वालियर-बरौनी स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे के सगौली-मझौलिया स्टेशनों के बीच रेल पुल सं. 248 एवं सगौली यार्ड पर पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए सगौली-नरकटियागंज रेल खंड पर ट्रेनों का संचलन बाधित हो गया है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

 
मार्ग परिवर्तन
मुजफ्फरपुर से 7 जुलाई को 02557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस सप्तक्रांति स्पेशल मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
रक्सौल से 7 जुलाई को 05273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल  रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

सहरसा से 7 जुलाई को 05529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल  मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
बरौनी से 7 जुलाई को 09040 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध स्पेशल  मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा के स्थान पर मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
 
ग्वालियर-बरौनी स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ी
रेलवे प्रशासन ने ग्वालियर-बरौनी स्पेशल की संचालन अवधि में विस्तार किया है। यह ट्रेन 1 अगस्त से अगले आदेश तक तथा बरौनी-ग्वालियर दैनिक स्पेशल 2 अगस्त तक से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें