फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन नंबर के पहले अंक में छिपा है उसकी विशेषता का राज, जानिए कैसे होगी इसकी पहचान

Thu, 28 Jan 2021 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रेन नंबर देखकर ही जान सकते हैं कि जिस ट्रेन में आप यात्रा कर रहे हैं, वह किस तरह की ट्रेन है। मसलन, वह ट्रेन एक्सप्रेस है, दूरंतो या राजधानी है या फिर अन्य किसी तरह की ट्रेन है।

विज्ञापन

 
दरअसल, ट्रेन का नंबर टिकट पांच डिजिट का होता है, जो 0 से लेकर 9 तक हो सकते हैं। अगर पहला डिजिट 0 है तो इसका मतलब है कि वह कोई स्पेशल ट्रेन है, जैसे समर स्पेशल, हॉलीडे स्पेशल या कोई अन्य स्पेशल तरह की ट्रेन।

अगर पहला डिजिट 1 है, तो यह लंबी दूरी की ट्रेन होने का संकेत देता है। इससे यह भी साफ होता है कि यह ट्रेन राजधानी, शताब्दी, जन साधारण, संपर्क क्रांति, गरीब रथ या दूरंतो है। वहीं, पहला डिजिट 2 होना भी लंबी दूरी की ट्रेन की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर का पहला डिजिट 3 कोलकाता सब अरबन ट्रेन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 4 उन सब अरबन ट्रेनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो चेन्नई, नई दिल्ली, सिकंदराबाद और अन्य मेट्रोपॉलिटिन शहरों में चलती है।

पहला नंबर पांच है तो सवारी गाड़ी
पहला डिजिट अगर 5 है तो समझ लें कि वह सवारी गाड़ी है। वहीं पहला डिजिट 6 होने पर यह मेमू ट्रेन को दर्शाता है। 7 भी डेमू ट्रेन को दिखाता है। अगर पहला डिजिट 9 है तो मुंबई एरिया में सब अरबन ट्रेन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें