दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के बीपीएड 2020-22 पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा संकुल में तीन एवं चार फरवरी को सुबह नौ बजे से आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी (अधिष्ठाता) शिक्षा संकाय प्रो. एनपी भोक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ उचित खेल पोशाक में उक्त दिनांक, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।