व्यवसायिक किसान शौकत बताते हैं कि शादी विवाह में ताजी हरी सब्जियों की क्षेत्र और स्थानीय बाजारों में बड़ी मांग रहती है लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब्जियों की बड़ी मात्रा में उत्पादन से बेचने की समस्या खड़ी हो गई। शुरू में अपेक्षा के अनुरूप आमदनी तो नहीं हुई लेकिन जैसे ही अनलॉक की घोषणा हुई सब्जियों के बाहरी खरीददार आने लगे।
गांव में ही मिल जाती है विशेषज्ञ की सलाह
किसान शौकत अंसारी बताते हैं कि सब्जियों में कौन सी दवा या उर्वरक-कीटनाशक का कितनी मात्रा में उपयोग करना है इसे गांव निवासी कृषि विशेषज्ञ संतोष सिंह निःशुल्क बताते हैं और फार्म पर भी आते हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कृषि परास्नातक संतोष सिंह कहते हैं कि अच्छे बीज का चुनाव और सही ढंग से उपचारित करने से अच्छे उत्पादन की उम्मीद रहती है।
बड़े पैमाने पर किसान कर रहे व्यवसायिक खेती की तैयारी
शौकत अंसारी के प्रयास को देखते हुए गांव के सैकड़ों किसान सब्जी की व्यवसायिक खेती की ओर उन्मुख हो रहे हैं और आत्मनिर्भर होने की तैयारी में लगे हैं।