फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर विशेष: डाक विभाग योग के लिए लोगों को करेगी जागरूक, निशुल्क लगेगा योग टिकट

Fri, 18 Jun 2021 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

डाक विभाग 21 जून के सभी आने वाले और जाने वाले पार्सलों पर योग की विभिन्न मुद्राओं वाले डाक टिकट जारी करेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग की तरफ से इस बार विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके तहत 21 जून को आने वाले सभी डाक पोस्टल, स्पीड पोस्ट या अन्य पार्सलों में योग की विभिन्न योगासन की मुद्राओं में फोटो होंगी। इसके अलावा प्रचार प्रसार के लिए डाक विभाग पोस्टर, बैनर से भी लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन


प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि इस बार सातवें अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर डाक विभाग भी लोगों को योग के प्रति जागरूक करेगी। इसके तहत 21 जून के सभी डाक पर निशुल्क योग का टिकट लगाया जाएगा। जिससे जिनके पास पार्सल पहुंचे उन्हें योग के महत्व के बारे में समझ आ सके। इसके साथ ही वह भी जागरूक बन सकें। 

खास बात होगी कि इसपर अंग्रेजी व हिंदी में योग के बारे में विशेषताएं लिखी होंगी। इसे फिलेटली डाक टिकट के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। 
बताया कि इस बार कोरोना में लोगों को योग और उसकी खासियत के बारे में अंदाजा लग सका। स्टैप के अलावा पोस्टर, बैनर लगाकर भी लोगों को योग के लिए डाक विभाग जागरूक करेगा। डाकघर और उसके उपकेंद्रों पर कर्मचारी भी पोस्टर के माध्यम से लोगों को योग के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें