फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सपा ने शकुन मिश्रा को बनाया उपसभापति पद का प्रत्याशी, भाजपा से की खास अपील

Thu, 28 Jan 2021 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सपा ने शकुन मिश्रा को उपसभापति पद का प्रत्याशी बनाया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर समाजवादी पार्टी ने नगर निगम उपसभापति पद के लिए महिला कार्ड खेला है। शकुन मिश्रा को उपसभापति पद का प्रत्याशी बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी से अपील की है कि शकुन मिश्रा को समर्थन कर नगर निगम गोरखपुर के इतिहास में पहली बार एक महिला उपसभापति बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्षद दल की बैठक में शकुन मिश्रा को उपसभापति बनाए जाने पर मुहर लगाई गई। इस मौके पर पूर्व उपसभापति एवं समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 4 साल से नगर निगम कार्यकारिणी में महिला प्रत्याशी उतारने की घोषणा करती आ रही है। लेकिन अभी तक एक बार भी महिला पार्षद को कार्यकारिणी सदस्य नहीं बनाया।

समाजवादी पार्टी ने पिछली कार्यकारिणी में एक महिला पार्षद को सदस्य के रूप में चुना था। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सामने यह एक बेहतर मौका है कि अपनी पिछली गलतियों को सुधारते हुए शकुन मिश्रा को समर्थन देकर गोरखपुर नगर निगम के इतिहास में पहली महिला उपसभापति बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन


बैठक में रमेश यादव, पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मो. मतीउद्दीन, अमीरउद्दीन अंसारी, मनोज यादव, अभिमन्यु मौर्या, विश्वजीत त्रिपाठी, लाल बहादुर पासवान, उजैर अहमद, मोहम्मद असलम, आकाश चौहान, संजय यादव, जुबेर अहमद, प्रभाकर पासवान, हीरालाल यादव, शहाब अंसारी, इरशाद अहमद, वजीउल्लाह अंसारी, मोहम्मद अनश मौजूद रहे।

30 जनवरी को है उपसभापति पद का चुनाव
नगर निगम उपसभापति पद का चुनाव 30 जनवरी को होगा। अभी हाल में हुए कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के बाद नगर निगम कार्यकारिणी में भारतीय जनता पार्टी के 6 सदस्य , समाजवादी पार्टी के 4 सदस्य और निर्दलीय 2 सदस्य हैं। इस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी का उपसभापति बनना तय है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें